|
हॉलीवुड की 'टॉप गन', 'डेज ऑफ थंडर' और 'क्रिमसन टाइड' जैसी एक्शन प्रधान हिट फिल्मों के निर्देशक टोनी स्कॉट ने रविवार को लॉस एंजिल्स हार्बर स्थित एक पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।टोनी को स्थानीय समयानुसार करीब 12.30 बजे विन्सेंट थॉमस पुल के समीप अपनी कार खड़ी करते देखा गया था। इसके बाद उन्होंने पुल से पानी में छलांग दी। खोजबीन के बाद उनका शव बरामद किया गया।जांच अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं...
|