|
वारसा : यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप 2012 के सेमीफाइनल में इटली के हाथों मिली अप्रत्याशित हार से जर्मन फैंस सकते में हैं। बर्लिन में गुरुवार को हजारों की तादाद में जमा फुटबॉल फैंस को अपनी युवा और प्रतिभाशाली टीम की जीत का यकीन था, लेकिन मारियो बालोतेली के डबल से ऐसा हो नहीं सका। ब्रांडेनबर्ग में करीब चार लाख लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने जमा थे। उनमें से एक 20 वर्षीय जीना पुशे ने कहा, 'जर्मनी नहीं हार सकती।...
|