| मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर दो चोटी के क्रिकेट लेखकों के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को 5,750 डॉलर का जुर्माना लगाया।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सुनवाई के दौरान वार्नर को ‘व्यवहार संबंधी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोषी’ ठहराया।वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग की आलोचना संबंधी लेख पर अपने ट्विटर पेज पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की... |