| सूर्योदय के साथ ही शुक्र ग्रह सूर्य की सतह को पार करता हुआ बुधवार को काले तिल के समान नजर आया। शुक्र पारगमन की यह घटना जयपुर,उदयपुर सहित दुनिया के कई हिस्सों में देखी गई। जयपुर में यह नजारा प्रात: 10.22 बजे तक दिखाई दिया, जो करीब पांच घंटे की अवधि का रहा।सुबह सूर्य काला तिलक लगाए उदय हुआ। कोरी आंखों से मुश्किल से दिखाई देने वाला यह तिल कुछ ही घंटों में पूर्व से पश्चिम दिशा में सूर्य की सतह को पार करता... |