| पांच दिनों तक भारी तनाव, हिंसा व अनिश्चितता के बाद करौंथा के सतलोक आश्रम के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन के साथ हुए समझौते के बाद करौंथा के ग्रामीणों ने रोहतक-झज्जर मार्ग पर जारी जाम खोल दिया है, जिसके बाद यहां यातायात बहाल हो गया है। अहम बात यह है कि सतलोक आश्रम में कोई गतिविधि या आवाजाही न हो, इसके लिए ग्रामीण चार सदस्यीय कमेटी आश्रम के सामने ही पहरा देगी।आंदोलन समाप्त... |