| समीप बाघपुरा गांव में मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहे तीसरी कक्षा के छात्र को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। टेम्पो को ट्रॉली की टक्कर लगने से अंदर बैठा छात्र नीचे गिर गया और पहिया सिर पर गुजर जाने से मौके पर ही मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश... |