| शहर को नारकीय स्थिति से मुक्त कराने के लिए अनशन पर बैठे पूर्व मंत्री हिन्दकेसरी यादव का अनशन तीन दिनों बाद गुरुवार को समाप्त हो गया। उन्होंने मंगलवार को अनशन शुरू किया था। नगर विधायक सुरेश शर्मा, मेयर विमला देवी तुलस्यान व उपमेयर निसारुद्दीन उर्फ छोटे ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। तत्पश्चात जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया। अपनी जिद पर अड़े पूर्व मंत्री से विधायक और मेयर ने कहा कि जलनिकासी के लिए तत्काल... |