| आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित हुए तटवर्ती जिलों में आज बारिश रुक गई, लेकिन कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।सरकारी सूत्रों ने बताया कि काकिनाडा, विजयवाड़ा और अन्य तटवर्ती शहरों में खराब निकासी व्यवस्था के कारण पानी लगा हुआ है।राज्य की गृह मंत्री एवं पूर्वी गोदावरी जिले की प्रभारी मंत्री पी सबिता रेड्डी ने आज कुछ बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया।... |