| सावली तहसील के निफंद्रा खेत परिसर में 16 अप्रैल को घायल मिले तेंदुआ शावक की 8 दिन बाद उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। बता दें कि, गत सप्ताह ही दो तेंदुआ शावकों को जिंदा जलाने की कोशिश किसान ने की थी, जिसमें एक शावक की उसी समय मौत हो गई थी।दूसरा घायल था, जिसका यहां के वन विभाग की रामबाग नर्सरी में इलाज चल रहा था। बुधवार को शावक की हालत बेहद नाजुक होने से उसे तड़के नागपुर ले जाया जा रहा था। वन विभाग... |