अगले साल के चुनाव में तेलंगाना क्षेत्र से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की कोशिशों में जुटी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों और विधायकों को अपने पाले में करने में जुटी है। उप क्षेत्रीय दल की निजामाबाद जिले के अरमूर कस्बे में 27 अप्रैल को होने जा रही सालाना स्मृति बैठक में दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किए...